गौरव गुप्ता
सीतापुर संदेश महल समाचार
मिशन शक्ति चरण-5.0 के तहत मां सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल, मोहल्ला चंदूपुर थाना मिश्रित में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े महत्त्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1076, 102, 1098, 1930 आदि की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बालिकाओं को बढ़ते महिला संबंधी अपराधों के प्रति सतर्क रहने और साहस के साथ उनका सामना करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और सुरक्षा उपायों से भी अवगत कराया गया।
मिशन शक्ति के इस चरण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे समाज में निर्भय होकर अपनी भूमिका निभा सकें।