गौरव गुप्ता
सीतापुर संदेश महल
मंगलवार को सिधौली कोतवाली क्षेत्र के चौड़िया पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी अरुण शर्मा को एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। मामला तब सामने आया जब एक पीड़ित से रिपोर्ट दर्ज कराने के नाम पर अवैध रकम की मांग की गई।
पीड़ित की शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी को पकड़ लिया। लखनऊ से आई टीम ने मौके पर कार्रवाई की।
इस संबंध में इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने बताया कि उन्हें भी अभी सूचना मिली है और टीम मामले की पूरी जानकारी जुटा रही है।
यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम के रूप में देखी जा रही है और जिले में पुलिस विभाग की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए एंटी करप्शन टीम सक्रिय है।