धनंजय मिश्रा
सूरतगंज बाराबंकी संदेश महल
थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में एक अनियंत्रित ई-रिक्शा से जुड़े हादसे के बाद महिला की हालत अचानक गंभीर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी।जानकारी के अनुसार परिजनों की सूचना पर उप निरीक्षक राजा शंकर, कांस्टेबल सुलेमान हैदर और महिला आरक्षी साधना सरोज मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए घायल महिला को अपने सरकारी वाहन से सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया।चिकित्सकों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से महिला की हालत अब स्थिर है और खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस समय पर मदद न करती तो बड़ा हादसा हो सकता था।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की है।