बावर एंजिल सशक्तिकरण दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

सूरतगंज बाराबंकी संदेश महल
स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अंतर्गत पावर एंजिल सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता विकास हेतु ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय मीना मंच सुगमकर्ता शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र, प्राथमिक विद्यालय करनपुर सूरतगंज में किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार के मार्गदर्शन में 19 व 20 दिसंबर को आयोजित इस कार्यशाला का समापन हुआ। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर सतीश यादव एवं पारितोष श्रीवास्तव ने सुगमकर्ता शिक्षकों को नेतृत्व कौशल बालिका सशक्तिकरण सुरक्षा जागरूकता, संचार क्षमता एवं जीवन कौशल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।प्राथमिक विद्यालय करणपुर के प्रधानाध्यापक एम.आई. नादिम ने बताया कि इस अवसर पर अजीत प्रताप सिंह,एआरपी भूपेंद्र प्रताप सिंह सहित अक़ील अहमद अंसारी ने सक्रिय भूमिका निभाई।प्रशिक्षण के दौरान गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।