हीराराम सैन
भटाना सिरोही राजस्थान संदेश महल समाचार
ग्राम भटाना में प्रशासनिक मर्यादाओं को लेकर एक विवाद सामने आया है, जहां राजस्व निरीक्षक (आरआई) हिम्मत सिंह पर पत्रकार से बदसलूकी करने का आरोप लगा है।
जानकारी के अनुसार, ‘संदेश महल’ में प्रकाशित खबर के बाद ग्राम सेवा सहकारी समिति ने अपने भवन में रह रहे पटवारी को कमरा खाली करने के निर्देश दिए थे। पटवारी द्वारा शुक्रवार तक कमरा खाली करने की बात कही गई थी।
इसी बीच मंडार से आए आरआई हिम्मत सिंह सहकारी समिति भवन में बैठकर कार्य कर रहे थे। आरोप है कि जब ‘संदेश महल’ का जिला रिपोर्टर मौके पर पटवारी से बातचीत कर रहा था, तभी आरआई ने हस्तक्षेप करते हुए अपना आपा खो दिया और पत्रकार के साथ अशोभनीय व्यवहार किया।
इतना ही नहीं, आरआई द्वारा सहकारी समिति के भवन को “अवैध” बताया गया, जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन का पट्टा पूर्व में विधिवत जारी किया जा चुका है।

आरआई पर पत्रकार से बदसलूकी का आरोप