सूरतगंज बाराबंकी संदेश महल
ह्यूमन वेलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और संभावित ईंधन संकट को देखते हुए एक अनुकरणीय पहल प्रस्तुत की गई है। संस्था ने ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और वैकल्पिक संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु जनजागरूकता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।
संस्था का मानना है कि लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतें केवल आर्थिक चुनौती नहीं हैं, बल्कि आने वाले समय में यह सामाजिक और पर्यावरणीय संकट का कारण भी बन सकती हैं। ऐसे में आमजन को ईंधन की बचत, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग, साइकिल चलाने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना समय की आवश्यकता है।ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समाज आज से ही जागरूक होकर छोटे-छोटे प्रयास शुरू करे, तो भविष्य में संभावित ऊर्जा संकट के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। संस्था द्वारा स्कूलों, गांवों और नगर क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें लोगों को ऊर्जा संरक्षण के व्यावहारिक उपाय बताए जाएंगे। ह्यूमन वेलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की यह पहल समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है और यह संदेश दे रही है कि सामूहिक प्रयासों से ही भविष्य की बड़ी चुनौतियों का समाधान संभव है।।इस अवसर पर संस्था के प्रेसिडेंट जयप्रकाश रावत, सचिव राकेश कुमार, सदस्य विजय कुमार वर्मा, भानुप्रताप रावत, मुन्ना रावत, रामनरेश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।