धर्मेंद्र नहीं रहे… सिनेमा का एक युग समाप्त संदेश महल परिवार ने व्यक्त की गहरी संवेदना

जयप्रकाश रावत
संपादक -संदेश महल समाचार
9455542358-6306315316
sandeshmahal@gmail.com
www.sandeshmahal.com

स्वर्गीय धर्मेंद्र जी को विनम्र श्रद्धांजलि

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोमवार सुबह 89 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह गए। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे धर्मेंद्र जी के निधन की खबर से फिल्म जगत से लेकर आम दर्शकों तक में शोक की लहर दौड़ गई।

धरती से विदा हुआ वह सितारा, जिसने छह दशक तक भारतीय फिल्मों में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। ‘शोले’ का वीरू हो या ‘चुपके-चुपके’ का प्रोफ़ेसर, ‘धरम-वीर’, ‘यादों की बारात’, ‘कटी पतंग’ जैसे अनगिनत फिल्मों में उनकी अदाकारी ने दर्शकों के मन में अमिट छाप छोड़ी।

सादगी, सहजता और बड़े पर्दे पर नैसर्गिक अभिनय—यही धर्मेंद्र जी की पहचान रही। पर्दे पर रोमांस हो या एक्शन, कॉमेडी हो या भावनाएं—हर रंग में उन्होंने अपने अभिनय का जादू बिखेरा। इसी कारण उन्हें दर्शकों ने ‘ही-मैन’ के रूप में भी दिल से अपनाया।

संदेश महल परिवार धर्मेंद्र जी के निधन को भारतीय सिनेमा की अपूरणीय क्षति मानता है। उनके जाने से एक ऐसा खालीपन पैदा हुआ है, जिसे भरना मुश्किल है।

संस्था संदेश महल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा—

धर्मेंद्र जी का जाना किसी प्रिय परिजन के जाने जैसा है। उनका योगदान सदियों तक याद किया जाएगा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति।