फतेहपुर में आपदा राहत कोष से 70 गांवों के जरूरतमंदों को कंबल वितरण

फतेहपुर बाराबंकी संदेश महल
विकासखंड फतेहपुर क्षेत्र के दादनपुर स्थित आशा मैरिज लॉन में बुधवार को आपदा राहत कोष के अंतर्गत कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधानसभा क्षेत्र 266 कुर्सी के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में आसपास के लगभग 70 गांवों के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लाभार्थियों को कंबल वितरित किए गए।कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की और स्वयं लाभार्थियों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कड़ाके की ठंड को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि शासन और प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी जरूरतमंद ठंड के कारण परेशान न हो।जनप्रतिनिधि ने बताया कि आपदा राहत कोष के माध्यम से गरीब, असहाय एवं बुजुर्ग वर्ग को लगातार सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें सर्दी से राहत मिल सके।कार्यक्रम में फतेहपुर के उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार वैशाली अहलावत, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री शील रत्न मिहिर, मंडल अध्यक्ष करुणा शंकर शुक्ला सहित रंजीत कुमार लोधी, डॉ. रामकुमार गिरि, आशीष सिंह, राजीव नयन तिवारी, रामचंद्र वर्मा, रिंकू वर्मा, प्रेमचंद्र वर्मा, हंसराज वर्मा, विजय कुमार मौर्य, प्रियंक शर्मा, गणेश शंकर मिश्रा एवं केशव राम सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और कर्मचारी उपस्थित रहे।कंबल प्राप्त कर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और राहत साफ झलकती दिखाई दी। ग्रामीणों ने इस जनसेवी पहल के लिए आयोजकों और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन अंशुमान मिश्र ने किया। अतिथियों ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के राहत एवं जनसेवा कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।