लड़की बनने की चाह में UPSC छात्र ने सर्जिकल ब्लेड से काटा निजी अग

प्रयागराज संदेश महल समाचार
शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अमेठी का रहने वाला 18 वर्षीय युवक, जो प्रयागराज में रहकर UPSC की तैयारी कर रहा था, लड़की बनने की चाह में इतना जुनूनी हो गया कि उसने अपने ही निजी अंग को ब्लेड से काट डाला। युवक ने खुद ही एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाया और फिर यह कदम उठाया।

खून से लथपथ देख मकान मालिक ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के समय युवक दर्द से कराह रहा था। उसकी चीखें सुनकर मकान मालिक कमरे तक पहुंचे तो युवक को खून से लथपथ हालत में पाया। आनन-फानन में उसे बेली अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे स्वरूपरानी नेहरू मेडिकल कॉलेज (एसआरएन) रेफर कर दिया।

डॉक्टरों ने घंटों ऑपरेशन कर बचाई जान

एसआरएन में प्लास्टिक सर्जरी और यूरोलॉजी विशेषज्ञों की टीम ने युवक का ऑपरेशन किया। डॉक्टरों ने बताया कि युवक ने गंभीर चोट पहुंचाई थी, लेकिन timely इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

मानसिक स्थिति पर सवाल

डॉक्टरों के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कभी वह खुद को लड़का बताता है तो कुछ ही देर में उसकी हरकतें और भाव-भंगिमाएं लड़कियों जैसी हो जाती हैं। चिकित्सकों की टीम उसकी लगातार काउंसिलिंग कर रही है।

इकलौता बेटा, परिवार सदमे में

युवक के पिता खेती-किसानी करते हैं और मां गृहणी हैं। वह परिवार का इकलौता बेटा है। घटना के बाद से परिवार सदमे में है। डॉक्टरों ने जब युवक को समझाया कि मां-बाप उसके बिना कैसे रहेंगे, तो वह भावुक हो गया और आगे से ऐसा कदम न उठाने का वादा किया