मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना किशनी पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में अवैध असलाह के साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी भोगांव के नेतृत्व में 15/16 जुलाई 2026 की रात्रि थाना किशनी पुलिस चेकिंग एवं गश्त कर रही थी। इसी दौरान हिन्दूपुर बम्बा पुलिया के पास से विवेक यादव (22) पुत्र सुरेशचंद्र यादव, निवासी कुडरिया समान, थाना किशनी को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना किशनी में मुकदमा अपराध संख्या 320/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी का अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक रमेशचंद, आरक्षी अजीत कुमार तथा आरक्षी पंकज कुमार चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।