मकावल में रघुनाथ जी मंदिर की चौथी वर्षगांठ पर भव्य महाप्रसादी का आयोजन

हीराराम सैन भटाना सिरोही राजस्थान संदेश महल समाचार
भटाना के निकट स्थित मकावल गांव में वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर रघुनाथ जी मंदिर की चौथी वर्षगांठ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मकावलवासियों द्वारा धर्मचंद पूनमचंद अग्रवाल धर्मशाला में भव्य महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहा। महिलाओं ने भगवान श्रीराम के विवाह गीत गाकर आयोजन में धार्मिक रंग भर दिया। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता और परंपराओं की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
इस अवसर पर भवानी सिंह देवड़ा, रणछोड़ जी, मूजी राजी, मालमसीह देवड़ा, पूर्ण सिंह, चंदन सिंह, अचलाराम, सदाजी कुम्हार, मगनलाल प्रजापत, भूराराम प्रजापत, देवाराम प्रजापत, छगनलाल, रूपाराम, रघुभाई, श्रवण कुमार, जोथाराम सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर गांव में खुशी का माहौल रहा और सभी ने भगवान रघुनाथ जी से सुख-समृद्धि की कामना की।