ठाकुर प्रसाद पिसावा (सीतापुर) संदेश महल समाचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर महोली विधानसभा क्षेत्र में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। पिसावां ब्लॉक स्थित बाबा मुल्लभीरी एवं श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं धौरहरा की सांसद रेखा अरुण वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।
हवन-पूजन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की समृद्धि और विकास के लिए भी प्रार्थना की। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष एवं महोली विधानसभा प्रभारी सचिन मिश्रा, महेंद्र वर्मा, रितेश सिंह, नैमिषरत्न तिवारी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।