राजस्थान से नीरज डांगी दूसरी बार कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार घोषित, कार्यकर्ताओं में उत्साह

हीराराम सैन सिरोही राजस्थान संदेश महल समाचार

राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा निवर्तमान राज्यसभा सांसद नीरज डांगी को दूसरी बार उम्मीदवार घोषित किए जाने पर सिरोही जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष लीलाराम गरासिया एवं जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री भवानी सिंह भटाना ने नीरज डांगी को पुनः राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे सिरोही जिले के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि डांगी ने युवा कांग्रेस से लेकर कांग्रेस संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। साथ ही राज्यसभा सांसद के रूप में उन्होंने सिरोही जिले में अनेक विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया।कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि डांगी के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को आगामी समय में भी मिलेगा। राज्यसभा उम्मीदवार घोषित होने की सूचना मिलते ही जिले भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी तथा पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह जोलपुर, जिला महासचिव लाखाराम चौधरी, पीसीसी सदस्य अमित जोशी, जिला प्रवक्ता जितेंद्र मारू, सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश मेघवाल, उपप्रधान ललित सांखला, पूर्व जिला प्रमुख चंदन सिंह देवड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।वहीं भटाना एवं मकावल गांवों में जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री भवानी सिंह भटाना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष जैसाराम मेघवाल, पूर्व सरपंच खंगार मेघवाल, किशन लाल घांची सहित दर्जनों कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद रहे।
जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री भवानी सिंह भटाना ने बताया कि नीरज डांगी को दूसरी बार राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।