परिवार परामर्श केन्द्र महिला थाना में दो परिवारों के बीच हुआ सफल सुलह-समझौता

संतकबीरनगर संदेश महल
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के अंतर्गत टूटते परिवारों को जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए शनिवार को परिवार परामर्श केन्द्र, महिला थाना संतकबीरनगर में दो पारिवारिक मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।
दिनांक 11 जनवरी 2026 को आयोजित परामर्श कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला थाना प्रभारी श्रीमती पूनम मौर्या ने की। इस दौरान थाने पर नियुक्त काउंसलर श्री रिफातुल्लाह अंसारी की उपस्थिति में कुल दो पारिवारिक विवादों की सुनवाई की गई। गहन काउंसलिंग एवं समझाइश के बाद दोनों मामलों में आपसी सहमति से सुलह-समझौता कराया गया।

पहला मामला

प्रथम पक्ष मंजू पत्नी जयप्रकाश मिश्रा, निवासी कुसहरा, थाना बेलहरकला तथा
द्वितीय पक्ष जयप्रकाश मिश्रा पुत्र स्व. जवाहर मिश्रा, निवासी कुसहरा, थाना बेलहरकला, जनपद संतकबीरनगर के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिससे रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया था। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने के बाद पति-पत्नी ने पुनः साथ रहने पर सहमति जताई और आपसी सुलह के साथ विवाद समाप्त किया गया।

दूसरा मामला

प्रथम पक्ष सुमित्रा सिंह पुत्री उमेश सिंह, निवासी झलवा, थाना मेहदावल तथा
द्वितीय पक्ष विजय सिंह पुत्र ज्ञानप्रताप सिंह, निवासी एग्रो कॉलोनी, खलीलाबाद, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर के मध्य भी पारिवारिक विवाद उत्पन्न हो गया था। काउंसलिंग के उपरांत दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ शांतिपूर्ण एवं सुखद दांपत्य जीवन व्यतीत करने के लिए सहमत हुए, जिसके बाद आपसी सुलह-समझौता कराया गया।
परिवार परामर्श केन्द्र की इस पहल से न केवल दो परिवार टूटने से बचे, बल्कि समाज में पारिवारिक सौहार्द और आपसी संवाद को बढ़ावा देने का संदेश भी गया।