संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत “साथ-साथ” कार्यक्रम (टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल) के तहत रविवार, 28 जून 2026 को थाना धनघटा स्थित पिंक बूथ पर पारिवारिक विवादों के निस्तारण के लिए काउंसलिंग आयोजित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने की। इस दौरान पिंक बूथ प्रभारी महिला उपनिरीक्षक अंजली सरोज, सहायक प्रभारी उपनिरीक्षक तूफानी सिंह यादव, महिला कांस्टेबल पूजा गौतम, महिला कांस्टेबल पिंकी तथा काउंसलर अवध नारायण मिश्र की मौजूदगी में कुल 08 पारिवारिक मामलों की सुनवाई की गई।
काउंसलिंग के दौरान सभी पक्षों को धैर्यपूर्वक समझाया-बुझाया गया। आपसी संवाद और सहमति के बाद सभी 08 परिवारों के बीच सफल सुलह-समझौता कराया गया। जिन रिश्तों में मतभेद के कारण अलगाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, वे पुनः साथ रहने के लिए सहमत हुए।
धनघटा पुलिस ने बताया कि “साथ-साथ” कार्यक्रम का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर परिवारों को टूटने से बचाना तथा समाज में पारिवारिक मूल्यों और आपसी विश्वास को मजबूत करना है। पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।