टीआरसी लॉ कॉलेज के छात्रों ने निकाली एड्स जागरूकता रैली

बाराबंकी संदेश महल
अंतरराष्ट्रीय एड्स दिवस पर टीआरसी लॉ कॉलेज के छात्र छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली का थीम रहा ‘एचआईवी पॉजिटिव होना जिंदगी का अंत नहीं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अश्वनी कुमार गुप्ता ने झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली समन्वयक एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपमाला श्रीवास्तव के नेतृत्व में छात्र छात्राएं सतरिख नगर पंचायत के गढ़ी और कायस्थाना मोहल्लों से होते हुए मुख्य बाजार पहुंचीं। इस दौरान विद्यार्थियों ने नारे लगाए ‘ज्ञान की लौ जलाएं, एड्स से दुनिया बचाएं भेदभाव की दीवार गिराएं, एड्स रोगी को गले लगाएं।
रैली में कॉलेज के परास्नातक व स्नातक के प्रवक्तागण मोहम्मद अमजद अंसारी, डॉ. प्रमोद पांडेय,अंकित मिश्रा,डॉ. वीर विक्रम सिंह, डॉ. इंद्र दमन तिवारी, डॉ. अवनीश पांडेय, सुश्री वैशाली सिंह, सुश्री अराधना मिश्रा सहित बड़ी संख्या में विधि छात्र छात्राएं शामिल रहे।