syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

भाजपा ने जातियों को बांटने का किया काम- प्रो अभिषेक मिश्रा

रिपोर्ट
पंकज शाक्य
मैनपुरी संदेश महल समाचार

समाजवादी पार्टी के पूर्व कैविनेट मंत्री प्रो अभिषेक यादव करहल पहुचे। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है। इस दौरान प्रो अभिषेक मिश्रा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा की सरकार ने जमकर तीखे प्रहार करते हुए जमकर आलोचना की।

करहल पहुचने पर पूर्व कैविनेट मंत्री प्रो अभिषेक मिश्रा ने कहा कि जितना सम्मान अखिलेश सरकार में ब्राम्हणो का था उतना आजतक किसी भी पार्टी की सरकार में नही हुआ। भाजपा पूरी तरह सरकार चलाने में फेल हो चुकी है। जिस तरह कीमतें बड़ी है जिससे हर वर्ग त्राही त्राही कर रहे है। भाजपा ने हर जातियों को बांटने का काम कर रही है।

पूर्व कैविनेट मंत्री ने बताया है कि इस सरकार में सिर्फ एक ही आदमी की पूछ है। जनता को लग रहा है कि सरकार हमारे खिलाफ काम कर रही है। इस सरकार में जितना भ्रष्टाचार बड़ा है। इससे ज्यादा भ्रष्ट सरकार आज तक नही देखी। इसका खुलासा तब ओर हो जाता है जब भाजपा के विधायक ही अपनी ही सरकार की पोल खोलने में लगे हुए है। भाजपा के विधायक ने भी इस सरकार को अब तक कि सबसे ज्यादा भ्रष्ट सरकार बता रहे है।भ्रष्टाचार के मामले में यह सरकार सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।पूर्व मंत्री ने बताया है कि कोरोना के सामने यह सरकार घुटने टेक चुकी है। सभी स्वस्थ सेवाएं पूरी तरह बीमार हो गई है। क्राइम के बारे में बात करे तो पूरा प्रदेश जंगलराज में तब्दील हो गया है। जिसको देखकर जनता व युवाओ ने अब निर्णय लिया है कि अब इनकी सविदा समाप्त की जाए और प्रदेश में फिर से बिकास की गंगा बहे।इस दौरान स्वागत कार्यक्रम के आयोजक अरुण यादव और शशांक चतुर्वेदी ने करते हुए आश्वस्त किया है।इस अवसर पर अरुण यादव(मुखिया जी),अवधेश यादव प्रधान,अनिल यादव छपेला,गौरब रावत, विक्की यादव,भूरे यादव,आदेश यादव,अनुरुद्ध त्रिपाठी लखनऊ,अंकित यादव,नीतेश यादव,अविनाश सिंह लखनऊ,अरुण गाजी लखनऊ,लालू मिश्रा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।