syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

49 जिलो के डीएम को सरकार ने दिए परिसीमन के निर्देश जनवरी में पंचायत चुनाव

रिपोर्ट
प्रताप सिंह
मथुरा संदेश महल समाचार

मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनवरी 2021 में पंचायत चुनाव कराए जाने को लेकर मथुरा सहित 49 जिलों में निकाय चुनाव के बाद बदलाव में आई ग्राम पंचायतों के जल्द परिसीमन के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह द्वारा पंचायती राज उप्र निदेशक सहित मथुरा सहित 49 जनपद के जिलाधिकारियों को बुधवार को वर्ष 2015 के सामान्य निर्वाचन के उपरांत नगरीय निकायों के सृजन/सीमा विस्तार के फलस्वरूप प्रभावित ग्राम/क्षेत्र/जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र/वार्ड के आंशिक परिसीमन के निस्ताण के निर्देश दिए गए हैं। यह आंशिक परिसीमन वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार किया जाना है। इसके लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें जिलाधिकारी को अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को सदस्य एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को सदस्य सचिव नामित किया गया है।
ग्राम, क्षेत्र एवं जिला पंचायत के आंशिक वार्ड के परिसीमन के लिए 4 दिसंबर से लेकर 11 दिसंबर तक समय दिया गया है। 12 से 21 दिसंबर तक इस सूची को तैयार करने एवं प्रकाशन करने की तिथि निर्धारित की गई है। वहीं 22 से 26 दिसंबर तक आपत्तियां दाखिल करने का एवं 27 दिसंबर से 2 जनवरी 2021 तक आपत्ति निस्तारण का समय दिया गया है। 3 जनवरी से 6 जनवरी तक आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद तैयार अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। आदेश में स्पष्ट कहा गया है। कि पंचायत चुनाव 2021 अपने निर्धारित समय से ही कराए जाएंगे। परिसीमन का कार्य मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, मेरठ सहित 49 जनपदों में पूरा किया जाना है।