syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

तांत्रिक पर मुकदमा दर्ज, भेजा गया जेल

रिपोर्ट
पंकज शाक्य
मैनपुरी संदेश महल समाचार

मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव में महिला को एकांत में ले जाकर छेड़छाड़ किए जाने के आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही पीड़िता महिला के पति ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए थाना में मुकदमा पंजीकृत कराया। मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव मैं बच्चा पैदा करने की तंत्र क्रिया करने को लेकर तांत्रिक द्वारा महिला को एकांत में ले जाकर छेड़छाड़ किए जाने के मामले में पीड़ित महिला के पति ने थाना में तांत्रिक के विरुद्ध घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ तथा जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा पंजीकृत कराया। इंस्पेक्टर देवेंद्र नाथ मिश्र ने उपनिरीक्षक अजय मलिक के साथ नगर के जीटी रोड स्थित मंदिर महाराज जी बाबा के निकट से आरोपी तांत्रिक सत्येंद्र कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी पुर्दन नगर थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

क्या कहते है प्रभारी निरीक्षक देवेंद्रनाथ मिश्र

वहीं इस पूरे मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा का कहना है कि मामला दुष्कर्म का ना हो कर छेड़छाड़ का है। जिसका मुकदमा पंजीकृत किया गया है।