syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न

रिपोर्ट
पंकज शाक्य
मैनपुरी संदेश महल समाचार

ऑल इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन मैनपुरी की बैठक कचहरी रोड स्थित किशोर ट्रेडर्स पर आयोजित की गई।बैठक में संगठन के सदस्य व पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की वही इस बैठक में संगठन को मजबूत करने व संगठन की नई कार्यकारिणी गठन करने पर भी विचार विमर्श किया गया।बैठक में संगठन के मंडल संरक्षक ब्रजकिशोर सक्सेना किशोर इटाली ने सभी पत्रकारों को संगठन के विषय में जानकारी दी उन्होंने कहा यह आईरा संगठन पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन है।और यह संगठन हमेशा पत्रकारों की समस्याओं को उठाता रहता है। और उनकी हर संभव मदद करता है।उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओं से कहां है कि वह निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा करें और गरीब असहाय लोगों की समस्याओं को अपने चैनल अपने पेपर के माध्यम से प्रशासन शासन तक उनकी आवाज पहुंचाते रहे जिससे पीड़ित दुखी परिवारों को न्याय मिल सके। जिला अध्यक्ष अजय सक्सेना ने बैठक में आए हुए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रयास है मैनपुरी इकाई में ज्यादा से ज्यादा पत्रकारों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। जिससे यह संगठन मजबूत हो सके उन्होंने जनपद के पत्रकारों से अनुरोध किया है कि वह इस संगठन में अपनी सहभागिता कर इसे आगे बढ़ाएं और पत्रकारों के दुख दर्द में शामिल हो और उनके हितों के लिए शासन प्रशासन तक तक उनकी बात पहुंचाएं इस मौके पर राकेश रागी पत्रकार अजय किशोर (देश धर्म) लख्मी चंद बघेल (उप संपादक जागो न्यूज़)अनिल कुमार सिंह (स्वतंत्र हित, बेवर)गौरव पांडे (एच एन एन न्यूज़ चैनल) सुबोध कुमार (अपना प्रदेश न्यूज़ चैनल) पंकज शाक्य (संदेशमहल)शिवनंदन (पत्रकार) फिरोज खान (राष्ट्रीय प्रस्तावना)आशीष कुलश्रेष्ठ आदि लोग मौजूद रहे।