syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

तीन सगी बहनें कैसे बनाती थी आटो सवारों को अपना शिकार हुआ पर्दाफाश

रिपोर्ट
जेपी रावत
मुरादाबाद संदेश महल समाचार

एक लूट पीड़ित महिला की शिकायत को पुलिस ने बड़ी गंभीरता से लेते हुए जो राजफाश किया वह पहलू वेहद ही चौंकाने वाला निकला। इस घटना में मुरादाबाद सिविल लाइंस थाना पुलिस ने तीन सगी बहनों को गिरफ्तार कर ऑटो में लूटपाट करने की घटनाओं का खुलासा किया है। पकड़ी गई महिलाएं बिजनौर मेरठ की रहने वाली हैं। जो तीनों सगी बहनें हैं। एसपी सिटी अमित आनंद ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि नवीन नगर एमडीए कलोनी निवासी ललित कुमार ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बहन साधना मिश्रा निवासी कटघर बीच होली का मैदान शुक्रवार को आटो में बैठकर नवीन नगर जा रही थीं। आटो में तीन अन्य महिलाएं भी सफर कर रही थीं। इन महिलाओं के साथ एक बच्चा भी मौजूद था। सफर के दौरान महिलाओं ने साधना मिश्रा का पर्स उड़ा लिया था। जिसमें नकदी और जेवर थे। इस वारदात की जानकारी महिला को तब हुई, जब वह आटो से नीचे उतर गईं। तब तक आटो रवाना हो चुका था। पुलिस ने महिलाओं की तलाश की तो सिविल लाइंस क्षेत्र में कांठ रोड पर तीनों खड़ी मिल गईं। पुलिस ने इन्हें थाने ले आई। यहां पीड़ित महिला साधना से इनकी शिनाख्त कराई गई। पीड़ित ने इन्हें पहचान लिया। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों महिलाएं सगी बहनें हैं। महिलाओं ने अपने नाम कविता उर्फ अत्ता पत्नी विजय, रिंकी उर्फ पिंकी पत्नी वीर सिंह उर्फ पंजू निवासी इस्लाम नगर रोडवेज बस स्टैंड के पीछे कस्बा व थाना नूरपुर जिला बिजनौर और पूजा पुत्री राजेंद्र सिंह नई बस्ती शास्त्री नगर थाना मेडिकल कालेज जिला मेरठ हाल निवासी इस्लाम नगर रोडवेज बस स्टैंड के पीछे कस्बा व थाना नूरपुर जिला बिजनौर बताया है। तीनों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। पुलिस ने इनके कब्जे से नकदी और जेवर बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वह लंबे समय से इस तरह की घटनाएं कर रही हैं।महिलाओं ने यह भी बताया कि अगर आटो में अन्य सवारियां नहीं होती हैं तो चालक को सुनसान जगह ले जाती है। वहां उसे डरा धमका कर उसके रुपये छीन लेती हैं। अगर चालक शोर मचाता है तो उसे दुष्कर्म और छेड़खानी के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर शांत कर देती हैं।
महिलाओं ने पूछताछ में कबूला है कि उनके पति घर संभालते हैं। वह खाना बनाने से लेकर बच्चों को खिलाने पिलाने तक सभी कार्य करते हैं। जबकि महिलाएं तीन चार दिन बाहर रहती और घटनाएं करने के बाद घर लौटती हैं। कविता और रिंकी की शादी हो चुकी है। जबकि पूजा अभी अविवाहित है कविता और रिंकी ने बताया कि उनके पति कोई काम धंधा नहीं करते हैं।तीनों को अदालत में पेश किया,जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है।