syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

घर में घुसकर ननद और भाभी के साथ दुष्कर्म

रिपोर्ट
प्रवीन कुमार
मैनपुरी संदेश महल समाचार

छत के रास्ते घर में घुसे आरोपियों ननद और भाभी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
गौरतलब हो कि जिला मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के एक गांव के एक घर में घुसे आरोपियों ने ननद और भाभी के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।गुरुवार की रात अपनी ननद के साथ भाभी सो रही थी।आरोप है कि देर रात करीब 12 बजे हिमांशु पुत्र उदय सिंह और नीरज पुत्र मुकुट सिंह छत के रास्ते घर में घुस आए। आरोपियों ने महिलाओं के घर में अकेला पाकर ननद और भाभी दोनों साथ दुष्कर्म किया। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग घर के बाहर जमा हो गए। इस बीच मौका पाकर दोनों आरोपी वहां से भाग निकले।
सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना पुलिस ने पीड़िताओं से जानकारी ली। वहीं आरोपियों की तलाश की, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही तलाश शुरू कर दी है। वहीं थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं का मेडिकल कराया है। प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है।