syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

सपा नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखेंगे अपना पक्ष

मैनपुरी से संदेश महल ब्यूरो रिपोर्ट प्रवीन कुमार के साथ

पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश करने वाले सपा नेता हरवीर सिंह प्रजापति को समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला सचिव के पद से हटा दिया गया है।सपा नेता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करने की बात कही है।सपा जिला सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ हरवीर सिंह प्रजापति ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। इससे पहले उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट भी शेयर की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें दो सप्ताह से पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव और उनके सहयोगी परेशान कर रहे हैं। हरवीर सिंह ने आरोप लगाया था कि उन्हें दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी दी जा रही है। इसके चलते वो आत्महत्या के लिए विषाक्त पदार्थ खा रहे हैं। इस पोस्ट से हड़कंप मच गया था। जिला अस्पताल से देर रात उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।सपा जिलाध्यक्ष डॉ. दीप सिंह पाल ने हरवीर सिंह को जिला सचिव पद से अवमुक्त कर दिया। हरवीर सिंह ने बिना प्रमाण के पूर्व सांसद के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी की है। हरवीर सिंह ने कहा कि मानसिक रूप से परेशान होकर उन्होंने पूर्व सांसद पर आरोप लगाए थे।उन्हें पद से हटाया गया है। पार्टी से नहीं निकाला गया है।राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंट करके अपना पक्ष रखेंगे।