syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

26 वर्षीय युवक का शव नाले से बरामद

रिपोर्ट
राजेश प्रताप सिंह
बाराबंकी संदेश महल समाचार

थाना लोनीकटरा क्षेत्र के नाले में एक युवक का शव मिला। युवक के शरीर पर कपड़े नहीं थे। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शरीर पर चोट के निशान पाए गए जिससे युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
बताते चलें कि युवक का शव लोनीकटरा क्षेत्र के ग्राम अख्यापुर के पास लोनी नाला में सुबह मिला। आसपास के लोग सुबह नाले के किनारे पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। कुछ ही देर में वहां भीड़ लग गई। ग्रामीणों के मुताबिक युवक के शरीर पर कपड़े नहीं थे। जानकारी पर मौके पर पहुंचे लोनीकटरा प्रभारी अशोक यादव ने छानबीन की। करीब 26 वर्षीय युवक की पहचान स्थानीय लोग नहीं कर सके। युवक के शरीर पर कपड़े नहीं थी। कुछ दूरी पर दो जींस,शर्ट व एक नेकर मिली। युवक के हाथ व पीठ पर चोट के निशान देखे गए। आशंका जताई जा रही है कि अन्यत्र मारने-पीटने के बाद युवक को वहां फेंका गया है। पुलिस युवक की पहचान के लिए लखनऊ, रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर पुलिस से भी संपर्क कर रही है। थाना प्रभारी अशोक यादव ने बताया कि नाले में मिले शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।