syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

6 माह की गर्भवती बालिका ने लगाया जबरन दुष्कर्म का आरोप आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट
जेपी रावत
हरियाणा सोनीपत संदेश महल समाचार

हरियाणा के जिला सोनीपत के सदर थाना क्षेत्र के गांव में 13 साल की बालिका गर्भवती होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक द्वारा कई माह से दुष्कर्म किए जाने व जान से मारने की धमकी देकर चुप कराता चला आया है।करीब छह माह की गर्भवती हुई तो परिजनों को मामले का पता चला।पूछताछ की तो पता लग सका। जिस पर सदर थाना में शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब हो कि सदर थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले व्यक्ति ने अपने पड़ोसी युवक पर उसकी 13 साल की बेटी से कई बार दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। व्यक्ति का आरोप है कि पड़ोसी युवक उसकी बेटी से 1 जून से दुष्कर्म करता आ रहा है। आरोपी उससे कई बार दुष्कर्म कर चुका है और डराकर चुप करा देता था। अब बेटी के शरीर में हुए बदलाव को देखकर उन्हें मामले का पता लगा। जिस पर बेटी से पूछताछ की तो उसने रोते हुए उन्हें इस बारे में जानकारी दी। उसकी बेटी ने बताया कि आरोपी 1 जून से कई बार उसके साथ गलत काम कर चुका है। जिस पर उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस जांच में सामने आया कि लड़की करीब छह माह की गर्भवती है। जिस पर पुलिस ने लड़की के पिता के बयान पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, 6 पॉक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में एसआई उषा रानी की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।जांच अधिकारी,उषा रानी के मुताबिक लड़की के परिजनों ने पड़ोस के युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। लड़की करीब छह की गर्भवती है।मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।