जिलाधिकारी ने गल्ला मंडी का किया औचक निरीक्षण

सीतापुर संदेश महल
जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा जनपद सीतापुर में नवीन गल्ला मंडी एवं संचालित धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने धान की तौल कराते हुये किसानों से वार्ता की।जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी को सख्त निर्देश दिये कि सभी किसानों की तौल जल्द से जल्द करायी जाये, अधिक समय तक इनकी तौल में विलम्ब न किया जाये। जिलाधिकारी ने सभी अभिलेखों का गहनतापूर्वक अवलोकन किया और संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि जो भी किसान तौल कराने के लिये आये हैं, जल्द ही उनकी तौल करायें। उन्होंने संबंधित को निर्देश दिये कि सभी क्रय केन्द्रों पर धान की खरीद करते हुये मिलों को भेजा जाये।
जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देश दिये कि लापरवाही बरतने पर केंद्र प्रभारी के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित किये जाये। उन्होंने मण्डी सचिव के कार्यालय का भी निरीक्षण करते हुये सभी अभिलेखों का गहना पूर्वक अवलोकन किया तथा गेट पास को देखते हुये सी0सी0टी0वी0 के संचालन की स्थिति में बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान मण्डी सचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।