सूरतगंज बाराबंकी संदेश महल समाचार
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती को भव्य रूप से मनाने को लेकर गुरुवार को तहसील रामनगर क्षेत्र के भगहर झील तट पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती रामनगर-फतेहपुर रोड स्थित के.पी पैलेस, किशुनपुर में सुबह 10 बजे से पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। आयोजन में क्षेत्र के क्षत्रिय समाज सहित सर्व समाज के सैकड़ों लोगों के शामिल होने की अपील की गई है।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षत्रिय समाज के गौरवशाली इतिहास को याद करना और समाज में एकता एवं जागरूकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां और जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया गया है।
बैठक में भानू प्रताप सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बृजपाल सिंह, संजय सिंह, ग्राम पंचायत सदस्य महासभा के मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह, अधिवक्ता अनुपमेंद्र सिंह, अमित सिंह आजाद, कृष्ण कुमार सिंह, संदीप सिंह, अतुल सिंह, प्रवीन सिंह, डॉ. अखण्ड प्रताप सिंह सेंगर, डॉ. संदीप सिंह राणा, वेद प्रकाश सिंह, अजीत सिंह बब्लू, अर्जुन सिंह, अमन सिंह, अखिलेश सिंह सहित कई प्रबुद्धजन व कार्यकर्ता मौजूद रहे।