
बाराबंकी संदेश महल समाचार। सेंट्रल एकेडमी द्वारा आयोजित इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन यू.के. ग्राउंड पर खेले गए फाइनल मुकाबले में सेंट्रल एकेडमी बाराबंकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
टूर्नामेंट का उद्घाटन विद्यालय के डायरेक्टर हरीश पांडे एवं प्रधानाचार्या संचिता श्रीवास्तवा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
फाइनल मैच सेंट्रल एकेडमी इंदिरा नगर और सेंट्रल एकेडमी बाराबंकी के बीच खेला गया। इंदिरा नगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 20 ओवर के इस मुकाबले में बाराबंकी टीम ने 178 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंदिरा नगर की टीम ने भरपूर प्रयास किया, लेकिन 20 ओवर में लक्ष्य से 7 रन पीछे रह गई और मैच हार गई।