1200 छात्रों को भोजन व इनाम वितरण, शाम को भजन संध्या में जुटेंगे प्रसिद्ध कलाकार

हीराराम सैन भटाना सिरोही राजस्थान संदेश महल

आदेश सेवा संस्था की प्रथम वर्षगांठ एवं गुरु गोरक्षनाथ जयंती के अवसर पर गुरुवार, 1 मई 2026 (वैशाख पूर्णिमा) को भटाना में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय उच्च माध्यमिक महात्मा गांधी बालिका विद्यालय में संस्था के सदस्य संजय ओघड द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।
इस अवसर पर भटाना के घोड़ा निबड़ी स्थित जहु धाम के सहयोग से आसपास के गांवों के सरकारी विद्यालयों के करीब 1200 छात्र-छात्राओं को भोजन एवं पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में बालिका विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सेवा भाव से भोजन व्यवस्था में सहयोग किया।
शाम के समय आयोजित भजन संध्या में नामी-गिरामी कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे कार्यक्रम में भक्ति और उत्साह का माहौल बनेगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संजय ओघड ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज सेवा और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से लोगों को जोड़ना है।