
हीराराम सैन भटाना सिरोही राजस्थान
भटाना ग्राम में ग्राम रथ के आगमन पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित संध्या चौपाल में प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।चौपाल में रेवदर उपखंड अधिकारी राजन कुमार लोहिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान पंचायत समिति रेवदर के विकास अधिकारी सावलाराम चौधरी, भटाना पुलिस चौकी प्रभारी फगलूराम विश्नोई, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गमनाराम, सौभाग्य सिंह देवड़ा, ग्राम प्रशासक भवानी सिंह देवड़ा, भाजपा अध्यक्ष कुलदीप रामपुरा, महामंत्री दिनेश चौधरी (मकावल), एससी मोर्चा के रेवाराम हीरागर, वीडीओ राजकुमार नागर तथा विद्युत विभाग के कुलदीप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
चौपाल के दौरान बिजली से संबंधित समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं, जिनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को एक-दो दिन में निस्तारण के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी भूरी देवी पत्नी कानाजी रबारी को नए आवास की चाबी उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सौंपकर शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में गोविंद पुरोहित, गणेश पुरोहित, दिनेश कुमार सैन, परबत सिंह रावणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।