मकावल में ग्राम रथ का जोरदार स्वागत, बीडीओ ने मौके पर सुनीं समस्याएं

हीराराम सैन मकावल रेवदर, सिरोही राजस्थान 
सिरोही जिले के रेवदर क्षेत्र के मकावल गांव में  ग्राम रथ के आगमन पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पंचायत समिति रेवदर के विकास अधिकारी (BDO) सावलाराम चौधरी का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

बीडीओ ने सुनीं समस्याएं, पानी और बिजली का मौके पर समाधानइस अवसर पर आयोजित जनसंवाद में बीडीओ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। पानी की समस्या प्रमुख रूप से सामने आई, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। साथ ही गांव में हैंडपंप शुरू करवाने और प्रतिदिन पानी के टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
बिजली से जुड़ी समस्याओं का भी मौके पर निस्तारण किया गया। इसके अलावा किसानों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए प्रेरित किया गया।


कार्यक्रम में भाजपा भटाना मंडल अध्यक्ष कुलदीप कुमार रामपुरा, मंडल महामंत्री दिनेश चौधरी, अतिरिक्त विकास अधिकारी हरीश कुमार सोनी, अरविंद कुमार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, वीडीओ संजू कुमारी चौधरी, पटवारी मनीष कुमार राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भी भागीदारी देखने को मिली।