दतानी (रेवदर, सिरोही)।
सिरोही जिले के रेवदर क्षेत्र के दतानी गांव में ग्राम रथ के आगमन पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी (SDM) राजन कुमार लोहिया का भी गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान SDM ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मुद्दों का मौके पर ही समाधान किया। पानी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारी गोविंद मीणा को फटकार लगाई और तत्काल हैंडपंप चालू करवाने तथा प्रतिदिन पानी के टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बिजली से संबंधित समस्याओं का भी मौके पर समाधान किया गया। इसके साथ ही किसानों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक प्रकाश कुमार रावल, भाजपा भटाना मंडल अध्यक्ष कुलदीप कुमार रामपुरा, मंडल महामंत्री दिनेश चौधरी, प्रधान राधिका देवासी, पंचायत समिति विकास अधिकारी सावलाराम चौधरी, रेवदर पुलिस वृत्त अधिकारी मनोज गुप्ता, अतिरिक्त विकास अधिकारी हरीश कुमार सोनी, अरविंद कुमार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, वीडीओ बनवारी लाल खाटा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी भागीदारी निभाई।