आबूरोड में न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न, पत्रकार हितों पर हुई चर्चा

सिरोही राजस्थान संदेश महल समाचार
सिरोही जिले के आबूरोड स्थित सन रिसॉर्ट में न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.एल. शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय ग्रामीण अध्यक्ष जगदीश मीणा ने की, जबकि राष्ट्रीय सचिव खुशबू मेहता ने संयोजक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में रेवदर विधायक मोतीलाल कोली भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।


सम्मेलन में सिरोही जिले के विभिन्न समाचार पत्रों, टीवी चैनलों एवं सोशल मीडिया से जुड़े अनेक पत्रकारों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल ने संगठन की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.एल. शर्मा ने पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन की मजबूती और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
सम्मेलन के दौरान संगठन से नए जुड़े पत्रकार साथियों का जिला अध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल द्वारा माला एवं साफा पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन पत्रकारों के सुख-दुःख में सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेगा।
रेवदर विधायक मोतीलाल कोली ने सम्मेलन के सफल आयोजन पर सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पत्रकारों की विभिन्न मांगों से संबंधित मांगपत्र को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखकर उनकी मांगों को पूरा कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।