सिरोही राजस्थान संदेश महल समाचार
राजस्थान सरकार के “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत सिरोही जिला कलेक्टर ने बुधवार को रेवदर उपखंड क्षेत्र के भटाना गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने माकरोड़ा नंदीशाला पहुंचकर पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
नंदीशाला पहुंचने पर भटाना प्रशासन एवं ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर का साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद जिला कलेक्टर ने भटाना स्थित लाइब्रेरी एवं चेकडैम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दौरे के दौरान जिला कलेक्टर किसानों के खेतों में भी पहुंचे, जहां उन्होंने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर बुवाई की। साथ ही किसानों से संवाद कर आधुनिक खेती की तकनीकों एवं कृषि नवाचारों की जानकारी ली तथा कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के सुझाव दिए।
इस अवसर पर रेवदर उपखंड अधिकारी राजन लोहिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।