19 साल के लंबे इंतजार के बाद मेंथीपुरा पहुंचे जिला कलेक्टर, भामाशाह के सहयोग से बने शेड का किया उद्घाटन

सिरोही राजस्थान संदेश महल समाचार

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेंथीपुरा में करीब 19 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बुधवार को जिला कलेक्टर श्री तोमर पहुंचे। उन्होंने भामाशाह नरेंद्र सिंह मडवाड़िया के सहयोग से निर्मित विद्यालय शेड का उद्घाटन किया। सुबह लगभग 10:30 बजे उनके पहुंचने पर विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया तथा साफा और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर ने रेवदर उपखंड अधिकारी राजन लोहिया के प्रयासों की सराहना करते हुए भामाशाह नरेंद्र सिंह मडवाड़िया का विद्यालय विकास में दिए गए योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने आदिवासी परंपरा के अनुसार जिला कलेक्टर को तीर-कमठा भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने पेयजल एवं विद्युत सहित विभिन्न जनसमस्याओं का लिखित ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा। जिला कलेक्टर ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के बाद जिला कलेक्टर ने मेंथीपुरा सरकारी अस्पताल पादर में निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण किया तथा पादर-कातरावाड़ी सड़क का भी अवलोकन किया।
इस दौरान रेवदर तहसीलदार पन्नालाल, बीडीओ मनहर विश्नोई, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कांतिलाल आर्य, गमनाराम, पीडब्ल्यूडी के अर्जुन देवासी, पीएचईडी के हेमंत कुमार एवं हरिओम, भाजपा एससी मोर्चा मंडल भटाना के रेवाराम हीरागर, पादर सरपंच प्रतिनिधि धीराराम रबारी, मेघाराम रबारी, गंगाराम, कालूराम, वनाराम, नेथा, अमराराम, धर्माराम, राम, मेंथीपुरा के ग्रामवासी, विद्यालय परिवार तथा भटाना पुलिस चौकी प्रभारी फगलूराम विश्नोई एवं हमीराराम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार, मेंथीपुरा के ग्रामीणों तथा जिला कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों ने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए संदेश महल सिरोही का आभार व्यक्त किया।