कार्ड देने के बहाने घुसे चोर, गले पर चाकू रखकर महिला से लूटपाट

भोगांव में दिनदहाड़े वारदात, गहने-नकदी और सीसीटीवी डीवीआर लेकर फरार

दीपू सिंह
मैनपुरी संदेश महल समाचार
कस्बा भोगांव के मोहल्ला पथरिया में सोमवार सुबह दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात ने नगरवासियों को दहला दिया। मास्टर सुबोध यादव के घर पर सुबह करीब 10:45 बजे उनकी पत्नी अकेली थीं। इसी बीच कुछ युवक कार्ड देने के बहाने पहुंचे और घर में दाखिल होते ही महिला के गले पर चाकू रखकर आतंकित कर दिया।

चोरों ने गले की चैन, झुमकी, अंगूठी, पायल समेत अलमारी में रखे 25 हजार रुपये नकद और घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर पार कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर एसएचओ भोगांव प्रदीप पांडे, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साह और एसपी सिटी अरुण कुमार भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।