दीपू सिंह
मैनपुरी संदेश महल समाचार
कस्बा भोगांव में प्रबंध समिति श्री देवी मेला के तत्वावधान में ऐतिहासिक माता की भव्य शोभायात्रा का आयोजन धूमधाम से किया गया। शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष डोंडा राहुल मिश्रा और संयोजक डॉ. मनोज दीक्षित ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने माता की आरती कर किया। इसके बाद राज मार्केट पीपल मंडी में सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें भोगांव क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय और भाजपा जिला अध्यक्ष ममता राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्हें शोभायात्रा समिति द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
शोभायात्रा के दौरान सजीव झांकियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। जगह-जगह बैंड-बाजों की धुनों और माता भक्ति गीतों पर युवा श्रद्धा और उत्साह से झूमते-नाचते नजर आए। माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा।
इस अवसर पर आशीष तिवारी, नितिन वर्मा, गौरव शाक्य, शिवम शर्मा, संजय सनातनी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे।