अनादरा CI ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम और यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

सिरोही राजस्थान संदेश महल समाचार 

सिरोही जिले के अनादरा कस्बे स्थित केशव उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनादरा सीआई श्री कमलेश कुमार गेहलोत ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से सतर्क रहने, यातायात नियमों का पालन करने तथा बाल अपराध संबंधी कानूनों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड, मोबाइल साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर अनादरा थाना प्रभारी (SHO) माया जाब्ता, विद्यालय के प्रधानाचार्य किसनलाल, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य किसनलाल ने अनादरा सीआई कमलेश कुमार गेहलोत का आभार व्यक्त किया।