पीलीभीत संदेश महल समाचार
पीलीभीत जिले के माधोटांडा क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, एक शादीशुदा महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने प्रेमी की लोहे की रॉड से हत्या कर दी और शव को खंडहर में छिपा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।
जानकारी के अनुसार, गांव बसंतपुर नैनेर निवासी गुरबाज सिंह 22 अप्रैल 2026 को घर से पूरनपुर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में उनका शव एक खेत से बरामद हुआ।
जांच में सामने आया कि आरोपी महिला शुभप्रीत कौर के गुरबाज सिंह के साथ लगभग एक साल से अवैध संबंध थे। महिला संबंध खत्म करना चाहती थी, लेकिन युवक के दबाव और परेशान करने से तंग आकर उसने अपने पति सतेंद्र सिंह के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड और मृतक की चेन बरामद कर ली है। दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।