चकमार्ग पर अवैध कब्जा हटाया गया, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

अवधेश कुमार बरखेड़ा पीलीभीत संदेश महल समाचार 

वार्ड नंबर 7 निवासी भोपराम पुत्र पतिराम द्वारा जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को दी गई शिकायत के बाद प्रशासन ने चकमार्ग पर हुए अवैध कब्जे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
शिकायत में बताया गया था कि गाटा संख्या 61 पर स्थित चकमार्ग एवं खेत के कुछ हिस्से पर मोहल्ले के निवासी सुरेश पुत्र बिहारी तथा कालीचरन पुत्र इंद्रजीत द्वारा जबरन कब्जा कर झोपड़ी एवं पक्का निर्माण कर लिया गया था, जिससे भोपराम का अपने खेत तक पहुंचने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी बीसलपुर नागेंद्र पांडे को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। आदेश के अनुपालन में राजस्व विभाग की टीम, नायब तहसीलदार वीरपाल सिंह एवं लेखपालों के साथ मौके पर पहुंची और पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को हटवा दिया गया।
प्रशासनिक कार्रवाई के बाद चकमार्ग को कब्जा मुक्त करा दिया गया और रास्ता पुनः बहाल कर दिया गया।