राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भटाना में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

भटाना सिरोही राजस्थान संदेश महल समाचार

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भटाना में बालिकाओं के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के प्रशासक भवानी सिंह देवड़ा मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता कमल गुर्जर ने की।
कार्यक्रम में करणी सेना के गुजरात प्रदेश उपाध्यक्ष नरपत सिंह राठौड़, भामाशाह परेश भाई जैन, जीवा भाई चौधरी, देवेंद्र पुरोहित, विकास मंच के रमेश भाई पुरोहित, सवा भाई चौधरी, भिखू भाई कोदला, गणेश पुरोहित, SDMC अध्यक्ष अर्जुन सिंह, परबत सिंह एवं हंसा राम भील सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि भवानी सिंह देवड़ा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई, जिससे उनकी शिक्षा में सुविधा मिलेगी और विद्यालय आने-जाने में आसानी होगी।
इस अवसर पर राजेश मीणा, फतह सिंह, पन्ना लाल सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।