पिसावा सीतापुर संदेश महल
पिसावा ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक संरचना को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला रहे। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा एवं दिव्यांग पेंशन योजना, कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं की उपलब्धियों और लाभों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष नैमिष रत्न तिवारी, ब्लॉक प्रमुख मिथलेश कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह, मंडल महामंत्री विद्याधर शर्मा, मंडल महामंत्री शोभित सिंह सहित सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।