कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुमली नदी से जलभर कर पहुंचे श्रद्धालु

बाराबंकी संदेश महल
क्षेत्र में आस्था और भक्ति के वातावरण के बीच कलश यात्रा का आयोजन श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। कलश यात्रा जगदीशपुर स्थित देवभूमि कबीरा बाबा स्थान से प्रारम्भ होकर दौलतपुर ब्रह्मपुर्वा होते हुए निरंकार स्वामी आश्रम पहुंची।यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर शामिल हुए। भजन-कीर्तन और जयघोष के साथ यात्रा मार्ग भक्तिमय बना रहा। निरंकार स्वामी आश्रम पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने सुमली नदी में विधिवत जलभर किया और पुनः कलश यात्रा के साथ देवभूमि कमीरा बाबा स्थान पहुंचे।आयोजकों के अनुसार यह कलश यात्रा धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। यात्रा के दौरान सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय ग्रामीणों व सेवाभावी युवाओं का सराहनीय सहयोग रहा।