सूरतगंज बाराबंकी संदेश महल
गांधी जयंती के अवसर पर विकास खंड सूरतगंज के परिषदीय विद्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सूरतगंज में खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद गांधी-शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय परिसर में स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और सभी को सफाई अभियान से जुड़ने की प्रेरणा दी।
उच्च प्राथमिक विद्यालय सूरतगंज, प्राथमिक विद्यालय करनपुर, प्राथमिक विद्यालय बुढ़ानापुर सहित विकास खंड के समस्त विद्यालयों में ध्वजारोहण कर गांधी-शास्त्री जयंती समारोह मनाया गया। विद्यालय स्टाफ और बच्चों ने परिसर की सफाई कर स्वच्छता का महत्व बताया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गांधी जी के जीवन से जुड़े गीत प्रस्तुत किए और उनके सिद्धांतों पर आधारित घटनाओं का उल्लेख कर प्रेरणा ली।
उच्च प्राथमिक विद्यालय सूरतगंज में प्रधानाध्यापक अजीत प्रताप सिंह, शिक्षक अमित कुमार, अनिरुद्ध कुमार, अनुराग कुमार, प्रदीप कुमार, अनिल, दिलीप सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। वहीं प्राथमिक विद्यालय करनपुर में प्रधानाध्यापक मोहम्मद इसराइल (नादिम), एसएमसी अध्यक्ष उत्तम कुमार और सफाईकर्मी सरोज कुमार ने सक्रिय भागीदारी की। प्राथमिक विद्यालय बुढ़ानापुर में प्रधानाध्यापक मोहम्मद उमर फारुक के नेतृत्व में शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर गांधी जयंती को प्रेरणादायी बनाया।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को जीवन में अपनाने और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया गया।