सिद्धार्थनगर संदेश महल समाचार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सिद्धार्थनगर जिले को विकास की बड़ी सौगात दी। बांसी स्थित राजा रतन सेन इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 311 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इन विकास परियोजनाओं से बांसी, डुमरियागंज और इटवा विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा।
सीएम योगी ने कहा कि भगवान बुद्ध की धरती सिद्धार्थनगर विकास के पायदान पर तेजी से आगे बढ़ रही है। पिछले नौ वर्षों में जिले ने विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया गया है। विकास के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का भी लगातार विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
तिरंगा यात्रा में युवाओं की भागीदारी का किया जिक्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काकोरी ट्रेन एक्शन की स्मृति में आयोजित कार्यक्रमों और तिरंगा यात्रा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में करीब 30 हजार युवाओं ने हिस्सा लिया।
सीएम योगी ने कहा कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं में राष्ट्रीय भावना का यह उत्साह भारत के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिले में विकास परियोजनाओं को लेकर लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।