कुलदीप रामपुरा जन अभियोग सतर्कता समिति में मनोनीत, भटाना भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं में खुशी

सिरोही राजस्थान संदेश महल समाचार

उपखंड स्तरीय जन अभियोग सतर्कता समिति में कुलदीप रामपुरा को सदस्य मनोनीत किए जाने पर भटाना भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मनोनयन की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फोन पर बधाइयों का तांता लगा दिया।
कुलदीप रामपुरा को मिली इस जिम्मेदारी को क्षेत्र में आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समयबद्ध समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रामपुरा ने कहा कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की समस्या का समयबद्ध निस्तारण उनकी प्राथमिकता रहेगी। जनसुनवाई और सतर्कता बैठकों को प्रभावी बनाने के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का समय पर लाभ मिल सके। साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने का भरोसा दिलाया।
कुलदीप रामपुरा के मनोनयन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताते हुए इसे संगठन और आमजन के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताया। रामपुरा ने इस जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।
मनोनयन की सूचना मिलते ही भटाना भाजपा मंडल सहित क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने फोन कर कुलदीप रामपुरा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।