बरेली, उत्तर प्रदेश संदेश महल
कोतवाली क्षेत्र में लव जिहाद के नाम पर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि राइयान उर्फ बिट्टू नामक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर एक युवती से दोस्ती की और जब उसकी असलियत सामने आई, तो विरोध करने पर युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवती का कान और उंगली काट दी गई, जबकि उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने दुकान पर मिक्सी ठीक कराने के बहाने उसका मोबाइल नंबर लिया और फिर बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे दोस्ती को रिश्ते में बदलने की कोशिश की गई। लेकिन जब युवती को आरोपी की असली पहचान का पता चला, तो उसने उससे दूरी बना ली। इस पर नाराज होकर आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू महासभा के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने आरोपी राइयान उर्फ बिट्टू और उसके परिवार समेत कुल सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दो पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक आरोपी फरार है।
पुलिस का बयान:
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पीड़िता तनु कश्यप ने कहा:
“उसने मुझसे झूठ बोलकर दोस्ती की। जब मुझे उसकी सच्चाई पता चली, तो मैंने दूरी बना ली। लेकिन उसने मुझ पर हमला कर दिया।”
हिंदू महासभा मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक ने कहा:
“यह लव जिहाद का साफ मामला है। हम आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग करते हैं।
पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।