मिश्रिख नैमिषारण्य संदेश महल
नगर पालिका मिश्रिख नैमिषारण्य की नवनिर्वाचित अध्यक्षा श्रीमती सीमा भार्गव ने आज भैया अजय भार्गव एवं मण्डल अध्यक्ष श्री देवेश पांडेय के नेतृत्व में मण्डल महामंत्री श्री संदीप राजवंशी के निवास पर आगमन किया। इस अवसर पर अध्यक्षा श्रीमती भार्गव एवं श्री अजय भार्गव ने सभी नवनिर्वाचित मण्डल पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें श्री अंकित शुक्ल, आलोक सिंह, शुभम दीक्षित, पीयूष मिश्र, सोनू सागर, राहुल कश्यप, हरिकेश गुप्ता, हरिशंकर, सुनील कश्यप, प्रदीप वैश्य, शशांक, सभासद जैनु, श्यामकिशोर एवं रवि भोजवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।
यह आयोजन संगठनात्मक एकता एवं क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। सभी उपस्थितजनों ने अध्यक्षा जी का स्वागत करते हुए नगर के उज्जवल भविष्य की कामना की।