करोड़ों के गबन मामले में पूर्व पंचायत सचिव गिरफ्तार

जनपद में लंबे समय से चर्चित सरकारी धन गबन प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेवानिवृत्त पंचायत सचिव ओम प्रकाश माथुर को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि आरोपी ने विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों रुपये के सरकारी धन का दुरुपयोग किया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी को हिरासत में लिया और बाद में जेल भेज दिया।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी पहले से विचाराधीन है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। गिरफ्तारी के बाद जिले के प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच पहले से चल रही थी और साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। साथ ही अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी जांच की जा रही है।