लखनऊ संदेश महल समाचार
प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन स्थित निर्माणाधीन कैक्टस हाउस का निरीक्षण किया और परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैक्टस हाउस का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।
राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण तथा राजभवन के सौंदर्यीकरण के लिए निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में राजभवन परिसर में मियावकी पद्धति से तीन चरणों में वन विकसित किए जा चुके हैं। इसके साथ ही ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान और अन्य वृक्षारोपण कार्यक्रमों के माध्यम से हरित आवरण को बढ़ाने का कार्य लगातार जारी है।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राज्यपाल डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, विशेष कार्याधिकारी अशोक देसाई, विशेष कार्याधिकारी शिक्षा डॉ. पंकज एल. जानी, विशेष सचिव श्रीप्रकाश गुप्ता सहित राजभवन के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।